फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसे में महिला शिक्षामित्र की मौत

Fri, 24 Oct 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट। भैया दूज की पूजा कर भाई को टीका लगाने पति के साथ बाइक से जा रहीं शिक्षामित्र रूपा की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। रूपा के मायके और ससुराल में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


नरोत्तमपुर ग्राम पंचायत के गैल गांव निवासी रूपा देवी (55) बृहस्पतिवार दोपहर भाई दूज की पूजा करने के बाद भाई को टीका लगाने पति बुद्धिलाल के साथ बाइक से शिवपुर बाजार जा रही थीं। मक्कापुरवा के पास बाइक के सामने अचानक बकरी आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई।

बाइक पर पीछे बैठीं रूपा देवी बीच सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी शिवपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रूपा देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले आए। रूपा देवी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षामित्र तैनात थीं। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व इनके 22 वर्षीय बेटे गौरव की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। दूसरे बेटे आकाश जायसवाल की 20 फरवरी को शादी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें