फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से 35 करोड़ के एमओयू होंगे साइन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तीन जून को राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बहराइच जिले के उद्योगपतियों द्वारा करीब 35 करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया जाएगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए उद्योग विभाग ने सात उद्योगपतियों को चयनित किया है, जिसमें से चार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि तीन कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल किए जाएंगे। तीनों का एमओयू कलेक्टर की अध्यक्षता में साइन होगा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि प्रदेश में उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में न सिर्फ यूपी बल्कि अन्य प्रदेशों के उद्योगपति सिरकत करेंगे। इस कड़ी में बहराइच जिले के उद्योगपति भी शामिल हो रहे हैं। इनमें से अनूप बथवाल, अंकित बथवाल, अहमद राइस मिल से मुस्ताक अहमद, रामेश्वर लाल प्रा.लि. से पवन अग्रवाल लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके अलावा गंगा एग्रो इंडस्ट्री से विमल डालमिया, श्याम उद्योग से प्रीति सिंह, अंकुर अद्योग से प्रेमचंद्र आदि कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में रहेंगे।
कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। समस्त सातों उद्योगपति कुल मिलाकर 35 करोड़ रुपये का एएमयू साइन करेंगे। जिले में होने वाले कार्यक्रम में सांसद, विधायक, डीएम, एसपी, सीडीओ सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। विमल डालमिया, प्रीति कुमारी और प्रेमचंद्र को कलेक्ट्रेट में सम्मानित भी किया जाएगा। उक्त सभी को खाद्य प्रसंस्करण विभाग से लोन दिया गया है। बताते चलें कि विगत वर्ष 2018-19 में आयोजित इन्वेस्टर सम्मिट में अशोक मातनहेलिया को लेजर कटिंग मशीन के लिए और विनोद टेकड़ीवाल को शेड विस्तार के लिए क्रमश: एक-एक करोड़ रुपये का लोन दिया गया था। दोनो उद्योगपति आज भी अपने कार्य का विस्तार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी कर ली गई है। चार उद्योगपति रलजधानी पहुंचेंगे। जबकि तीन उद्योगपति कलेक्ट्रेट में पहुंचेंगे। आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। -मोहन शर्मा, जीएम, डीआईसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें