फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मां के हौसले से हारा तेंदुआ, बच गई बेटे की जिंदगी

विज्ञापन
राजाराम टाड़ा गांव में तेंदुए ​के हमले में घायल किशोर। - फोटो : राजाराम टाड़ा गांव में तेंदुए ​के हमले में घायल किशोर।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन रेंज के राजाराम टांडा गांव में बकरियां चराकर घर लौट रहे किशोर पर मंगलवार शाम को तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। मां की सूझबूझ और साहस से बेटे की जान बच गई। हालांकि एक बकरी हिंसक वन्यजीव का शिकार बन गई।
विज्ञापन


गांव निवासी किशन (15) पुत्र ननकू अपनी मां गुड्डी देवी के साथ खेत से बकरियां लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक किशन व बकरियों पर झपट्टा मारा। बेटे को तेंदुए के चंगुल में फंसा देखकर गुड्डी देवी ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए पर हमला कर दिया और शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, इस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

हमले में घायल किशन को ग्रामीणों ने सुजौली पीएचसी पहुंचाया, जहां से सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, तेंदुए के हमले में घायल एक बकरी की मौत हो गई। वन दरोगा राधेश्याम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के हमले की पुष्टि करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। गांव में तेंदुए की लगातार आमद से भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें