फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: शावकों के पास नहीं लौटी मां तेंदुआ, खाली कराया गया इलाका

विज्ञापन
 मिहींपुरवा में मिला तेंदुए का शावक।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। ग्राम लाला पिपरिया में मंगलवार सुबह झाड़ियों में मिले तेंदुए के दो शावकों के पास मां बुधवार तक नहीं लौटी। वन विभाग की टीम ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को खाली करा दिया है। टीम शावकों की निगरानी करते हुए मां के लौटने का इंतजार कर रही है, ताकि वह शावकों को सुरक्षित स्थान पर ले जा सके। वनकर्मियों के साथ चिकित्सकों की टीम भी निश्चित दूरी बनाकर शावकों पर नजर रखे है।
विज्ञापन


महज पांच दिन के शावक 24 घंटे से ज्यादा समय से मां अलग हैं। ये पूरी तरह अपनी मां पर निर्भर हैं। इनमें न चलने की क्षमता है न ही किसी खतरे से बचाव का सामर्थ्य। जंगल से लगभग 40 किमी दूर ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद शावकों की जिंदगी को खतरा बना हुआ है। पूर्व वन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ी हलचल, भीड़ या इंसानी गंध के कारण मादा तेंदुआ के यहां आने में देरी होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि मादा तेंदुआ सामान्य परिस्थितियों में शिकार या अन्य कारणों से दूर जाने पर छह से 12 घंटों के भीतर अपने शावकों के पास लौट आती है, लेकिन खतरे की आशंका होने पर यह समय 24 घंटे या उससे भी अधिक हो सकता है। डीएफओ सुन्दरेशा ने बताया कि शावक जहां मिले हैं, उसे काफी दूरी से घेरकर सुरक्षित कर लिया गया है। आगामी कुछ घंटों के इंतजार के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें