फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बालक ने किशोर पर चाकू से किए वार, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। चौधरी गांव में मंगलवार रात एक बालक ने किशोर से झगड़े के बाद उस पर सब्जी काटने वाले चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इससे किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। नाजुक हालत में उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


चौधरी गांव में रात लगभग दस बजे एक 14 वर्षीय किशोर व उसकी ही पट्टेदारी के 12 वर्षीय बालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बालक अपने घर से सब्जी काटने वाला चाकू उठा लाया और किशोर पर वार करना शुरू कर दिया। किशोर की चीख सुनकर परिजन मौके की ओर दौड़े। उन्होंने किसी प्रकार लहूलुहान किशोर को बालक से छुड़ाया। परिजन घायल किशोर को लेकर सीएचसी मोतीपुर पहुंचे।
वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में किशोर का स्वास्थ्य परीक्षण करने पर उसके हाथ व पेट में गंभीर जख्म दिखाई दिए। इस पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें