फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मां व दादी ने भेड़िये के जबड़े से बालिका को छीना

Thu, 18 Dec 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भेडि़या के हमले मे घायल आंचल। -संवाद
विज्ञापन
कैसरगंज। ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर-2 के मजरे गुल्लईन पुरवा में बुधवार देर शाम भेड़िये ने अलाव ताप रही दो वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। साहस दिखाते हुए मां और दादी ने डंडे से वार कर बालिका को भेड़िये के जबड़े से छुड़ा लिया।
विज्ञापन



गांव निवासी पवन कुमार की दो वर्षीय पुत्री आंचल बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अपनी मां ममता और दादी मालती के साथ घर के आंगन में बैठी थी। उसी दौरान भेड़िया दबे पांव आया और अचानक बालिका पर झपट्टा मार दिया। महिलाओं ने शोर मचाते हुए लाठी-डंडों से भेड़िये को भगाया। आसपास के लोग भी दौड़ पड़े, इसके बाद भेड़िया भागकर पास के गन्ने के खेत में घुस गया।


घटना के बाद बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया। गांव में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।


डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि गांव में वन विभाग की पांच टीमें लगाई गई हैं और भेड़िये की तलाश जारी है। उन्होंने रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन





लालापुरवा में भी बच्चे पर मारा झपट्टा
गोडहिया नंबर-2 के मजरे लालापुरवा में भेड़िये ने परिजनों के साथ घर के बाहर अलाव ताप रहे आकाश (3) पुत्र विनोद पर झपट्टा मारा, लेकिन वह स्वेटर व जैकेट पहने था, जिससे उसे अपने जबड़े मे दबोच नहीं पाया। परिजनों ने भेड़िये को दौड़ा लिया। इससे आकाश बच गया। घर वालों के शोर मचाने पर भेड़िया खेत की ओर भाग गया। यहां भी वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें