फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज को सज गईं मस्जिदें

Thu, 16 Jul 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अलविदा की नमाज के लिए ईदगाह और मस्जिदों को संवार कर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को अलग-अलग समय पर मस्जिदों व ईदगाहों मेें नमाज का कार्यक्रम अलविदा के बीच तय होगा।
विज्ञापन


रंग-रोगन और साफ-सफाई के साथ मस्जिद की ओर जाने वालों रास्तों पर मिट्टी की पटान करवाई जा रही है।  वहीं, शहर स्थित मुख्य ईदगाह सलारगंज मार्ग का मुआयना नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी संगीता कुमारी, चेयरमैन हाजी रेहान खां तथा केके सक्सेना ने किया।

नानपारा मस्जिद, खसियारी मस्जिद, शिया जामा मस्जिद मार्गों की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की गईं। उधर, सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह स्थित मस्जिद और ईदगाह के रंग-रोगन का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन


बिजली और पानी की रहेगी व्यवस्था ः शहर और कस्बों में नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत द्वारा मस्जिदों के सामने टैंकर लगाकर पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।

 यही व्यवस्था ईद के दिन ईदगाह में भी रहेगी। अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद का कहना है कि ईद तक 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का रोस्टर है।

ईदगाह का हैंडपंप खराब
नानपारा-बाईपास मार्ग पर स्थित ईदगाह में लगा नल खराब है, जिसके चलते नमाजियों को पेयजल की समस्या सता सकती है। नपाप अध्यक्ष अब्दुल वहीद का कहना है कि नल दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी ईदगाह समिति की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें