बिछिया बाजार में बीसी संचालय द्वारा रुपये लेकर भाग जाने के बाद प्रदर्शन करते बैंक के सामने प्रद
बिछिया (बहराइच)। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के बिछिया बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बीसी संचालक पर 40 से अधिक खाताधारकों के रुपये लेकर गायब होने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को बैंक की शाखा परिसर में प्रदर्शन किया और रुपये वापस करने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे बिशुनताड़ा व थारू बाहुल्य गांव फकीरपुरी जग्गू ने बताया कि उन्होंने बीसी के तहत 50 हजार रुपये जमा किए थे। जिसमें से 15,000 हजार रुपये आवश्यकता होने पर निकाले थे। बृहस्पतिवार को जब उन्होंने बैंक अकाउंट चेक किया तो खाते में शेष बचे 35,000 रुपये गायब थे। फकीरपुरी गांव निवासी बबिता ने बताया कि कुछ दिन पहले वह बीसी पर रुपये निकालने गई थीं।
लेकिन संचालक ने अंगूठा लगवाने के बाद सर्वर खराब होने की बात कहकर बाद में आने को कहा। जब उन्होंने बृहस्पतिवार को अकाउंट चेक करवाया तो खाते में मौजूद 80,600 रुपये गायब थे। फकीरपुरी ग्राम प्रधान माधुरी ने बताया कि उनके गांव की लगभग 30 महिलाओं के बैंक खाते से भी बीसी संचालक रुपये लेकर भाग गया है। शाखा प्रबंधक से मुलाकात कर पीड़ितों के खाते में रुपये वापस करवाने की मांग की गई है। घटना के बाद से खाता धारकों में उहापोह की स्थित है।