फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में मोहसिन व पूजा अव्वल

विज्ञापन
बहराइच के संत पथिक विद्यालय में गुरुवार को आयोजित क्रीड़ा समारोह में दौड़ लगातीं छात्राएं। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। संत पथिक विद्यालय परिसर में गुरुवार से तीन दिवसीय सीबीएसई इंटर स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में मार्चपास्ट के बाद छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय, अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल कैसरगंज, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, ग्लोबल इंटरनेशनल ऑफ लर्निंग रिसिया और संत पथिक स्कूल की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्राइमरी के बच्चों की ओर से गणेश वंदना, स्वागत गीत, पिरामिड, योगा आदि का मंचन किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने मार्चपास्ट की सलामी लेते हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा दो, चार व पांच के बच्चों की ओर से योगा, नृत्य और जुम्मा नृत्य के साथ की गई। रंगारंग कार्यक्रम की लोगों ने काफी सराहना की। पहले दिन खेल में संत पथिक विद्यालय का दबदबा रहा।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में संत पथिक विद्यालय के मोहसिन ने प्रथम, जवाहर नवोदय के मोहम्मद सिराज ने द्वितीय तथा रूपेश चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों के ग्रुप में दौड़ में जवाहर नवोदय की पूजा देवी ने प्रथम, उमा सिंह ने द्वितीय और संत पथिक की नूर बानो ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र पांडेय रहे। इस मौके पर प्रबंधक अवधेश नारायण अग्रवाल, डायरेक्टर सुधा अग्रवाल, प्रधानाचार्या पूजा अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मीना छाबड़ा, मोहन राय, जाह्नवी त्रिपाठी, विवेक नारायणम, प्रज्ञा दूबे, श्रुति अग्रवाल, बीआर त्रिपाठी, अटल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें