बहराइच में टिकोरामोड़ के पास हुए सड़क हादसे में घायल को पट्टी बांधते एसपी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर गुरुवार को संत पथिक विद्यालय मरौचा में आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद लौट रहे थे। तभी कोतवाली देहात क्षेत्र के टिकोरामोड़ पुलिस चौकी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया।
घायल युवक को देखकर पुलिस अधीक्षक ने अपनी गाड़ी रुकवा दी। इसके बाद गाड़ी में रखे फर्स्ट एड बॉॅक्स से प्राथमिक उपचार का सामान निकालकर खुद ही घायल की मरहम पट्टी शुरू कर दी।
यह देखकर लोगों ने एसपी की कार्यशैली की काफी सराहना की। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर एमबीबीएस डिग्री धारक हैं और और वह रेजीडेंट चिकित्सक के रूप में दिल्ली में काम भी कर चुके हैं।