फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी शंखनाद को फिर बहराइच आ सकते मोदी

Fri, 04 Nov 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
modi - फोटो : Getty images
विज्ञापन
भाजपा की परिवर्तन रैली में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच आ सकते हैं। इसके संकेत प्रांतीय नेतृत्व को मिले हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो मोदी ने बहराइच से अवध क्षेत्र का चुनावी शंखनाद करने को इच्छा जाहिर की है। प्रांतीय नेतृत्व ने इसकी जानकारी भाजपा जिला कमेटी को भी दी। इसके बाद कार्यकर्ता उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बहराइच की सरजमीं लकी रही है। वर्ष 2001 में भाजपा के संगठन का काम देख रहे राष्ट्रीय मंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने बहराइच का दौरा किया था। उसी दौरान केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली वापस बुला केशूभाई पटेल के स्थान पर नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया था।

पीएम उम्मीदवार घोषित होने के बाद लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने पूरे प्रदेश में विजय शंखनाद रैली कीं। उनमें सात नवंबर 2013 को अवध क्षेत्र की रैली बहराइच में हुई। रैली में भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी ने इस बात का जिक्र भी किया। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा परिवर्तन रैली करने जा रही है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक बहराइच की परिवर्तन रैली में शामिल होने की इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई है। उनके 10 या 11 दिसंबर को बहराइच आने की संभावना जताई गई है। मोदी के बहराइच आने की इच्छा जाहिर करने के बाद प्रांतीय नेतृत्व को तैयारियों के संकेत दिए गए हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व ने पीएम नरेंद्र मोदी के बहराइच आने के संकेत दिए हैं। हालांकि अभी पूरा कार्यक्रम नहीं मिला है। दिसंबर माह में उनके आने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें