फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ग्राम न्यायालय के समर्थन में एमएलसी ने सीएम को सौंपा पत्र

Sun, 13 Apr 2025 03:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते एमएलसी पदमसेन चौधरी।
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। तहसील परिसर में अधिवक्ता ग्राम न्यायालय के लिए आंदोलित हैं। उनकी मांगों को लेकर शुक्रवार को एमएलसी मुख्यमंत्री से मिले। वहां उन्होंने अधिवक्ताओं की मांग को उनके सामने रखा।
विज्ञापन


अधिवक्ता तीन दशकों से तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कई बार सड़कों पर भी आंदोलन हुआ। लेकिन मांग पूरी नहीं हुई। इस मांग को शुक्रवार को एमएलसी पद्मसेन चौधरी का भी समर्थन मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर अधिवक्ताओं का पक्ष रखा। कहा कि बहराइच से कैसरगंज की दूरी करीब 36 किलोमीटर है। ऐसे में वादकारियों को अपने मामले की सुनवाई के लिए परेशान होना पड़ता है। ऐसे में एमएलसी ने भी अधिवक्ताओं की मांग का समर्थन करते हुए कैसरगंज तहसील परिसर में ही ग्राम न्यायालय स्थापित करने का मांगपत्र सीएम के सामने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें