फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बदमाशों ने वृद्ध महिला की हत्या कर लूटे जेवरात

Mon, 06 Oct 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अशरफा चौराहा इलाके में शनिवार रात बदमाशों ने एक वृद्ध महिला के घर में घुसकर लूटपाट की। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। दरगाह पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुत्र ने लूटपाट कर मां की हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। परिवार में मातम पसरा गया है।
विज्ञापन




श्रावस्ती जिले के बरावा हरगुन निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी देवी (65) कुछ वर्षों से इसी इलाके में अपने परिवार के साथ रहकर बाटी-चोखा का व्यवसाय करती थीं। उनके साथ उनकी बहू और दो पोते भी रहते थे। रविवार सुबह अचानक उन्हें फोन पर सूचना मिली कि मां की मौत हो गई है।


घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा कि मां के मुंह और नाक से खून बह रहा था, वह जमीन पर औंधे मुंह पड़ी हुई थीं। परिजनों ने बताया कि रात में घर में घुसे बदमाशों ने महिला का मंगलसूत्र, झुमकी और करीब 25 हजार की नकदी लूटने के बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंकज ने बताया कि रात के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर में सो रहे थे, इसके चलते रात में उन्हें घटना की जानकारी नहीं हो सकी।



दरगाह थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। फिलहाल मामला संदिग्ध है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें