मृत दंपती के परिजनों को राहत चेक देते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही। -
बहराइच। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शनिवार को वन्यजीव के हमले में मौत के शिकार वृद्ध दंपती के परिजनों से मिले। उन्होंने अहेतुक सहायता राशि का चेक उनके पुत्र ओम प्रकाश व झब्बर को सौंपा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। पीड़ित परिजनों को इस बात का भरोसा दिलाया कि जो भी अहेतुक सहायता संभव होगी, वह सब उन्हें प्रदान कराई जाएगी।
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से इस समस्या के स्थायी समाधान खोजने के लिए भी कहा। इस मौके पर डीएम अक्षय त्रिपाठी, एसपी रामनयन सिंह, सीडीओ मुकेश चंद्र, पूर्व प्रमुख रणवीर सिंह, एसडीएम कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, सीओ रवि खोखर, तहसीलदार मीना गौड़, उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, बीडीओ प्रतीक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।