UP Politics: बहराइच पहुंचे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल ऐक्सिडेंटल सांसद हैं। गांधी परिवार से होने के नाते सांसद बने हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी में बहराइच जिले के प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं से जिला कार्यालय में मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने दावा किया कि जनता उन्हें "पप्पू" के नाम से जानती है। राहुल गांधी को न तो राजनीति की बुनियादी समझ है और न ही भारतीय संस्कृति का समुचित ज्ञान है। गांधी परिवार से होने के कारण ही वह राजनीति में हैं। जनता उन्हें केवल एक "एक्सीडेंटल सांसद" के रूप में जानती है।
राहुल गांधी द्वारा हाल ही में भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए वक्तव्य के मामले में पूछने पर प्रभारी मंत्री ने कहा ऐसे बयानों और आरोपों को भाजपा गंभीरता से नहीं लेती।