फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में फैला खसरा, 16 बच्चे बीमार

Wed, 26 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी तहसील के छत्तरपुर और बिसवां गांव में खसरा फैल गया है। गांवों में 16 बच्चे और किशोर बीमार हैं। सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर नहीं पहुंची हैं। खसरे से पीड़ित तीन बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। तराई में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच खसरा बीमारी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन


महसी तहसील अंतर्गत बिसवां और छत्तरपुरवा गांव में चार दिन से खसरे का प्रकोप है। बिसवां निवासी मालिक (17), नदीम (14), सिद्धू (2), लव (5), कुश (3), काजल (एक), पार्वती (12), छत्तरपुर निवासी अलका पाल (6), शिवा (13), राजू (4) समेत 16 बच्चे और किशोर खसरे की चपेट में हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक तेज बुखार के साथ शरीर पर दाने निकलते हैं। फिर 24 घंटे में दाने जख्म बन जाते हैं। इसके कारण असहनीय पीड़ा से खसरा पीड़ित कराहने को मजबूर हैं। गांव निवासी राजेंद्र, राधेश्याम, बदलू आदि ने बताया कि तीन दिन से लगातार स्वास्थ्य केंद्र और सीएमओ कार्यालय को फोन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें