फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति व सास-ससुर पर केस

Sat, 12 Jul 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। ग्राम पंचायत बेलनापारा निवासी रिंकी (23) का शव शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में उनके घर मेंं फंदे से लटकता मिला। मौत की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुराली जनों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका के पति व सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कैसरगंज कोतवाली के बेलनापारा निवासी मंशाराम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रिंकी की शादी आठ महीने पहले चार दिसंबर 2024 गांव निवासी ओम प्रकाश के साथ की थी। मंशाराम ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ महीने बाद ही ससुरालीजनोंं ने दहेज में बाइक व एक लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसके चलते शुक्रवार को बेटी की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने बेटी की दहेज न मिलने पर हत्या कर दी है।


मृतका के पिता मंशाराम की तहरीर पर पति ओमप्रकाश, ससुर विशंभर व सास के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओंं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियोंं की तलाश की जा रही है। जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। -सुरेंद्र कुमार शर्मा, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें