बहराइच/चित्तौरा। ग्राम पंचायत सुर्जना कला निवासी मीरा देवी (35) का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध हालात में उसके घर में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनोंं में कोहराम मच गया।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि मीरा की 12 साल पहले शादी हुई थी और उसको एक बेटी सोनम (06) व बेटा अभिषेक (04) है। परिजनोंं के मुताबिक मीरा अवसाद में रहती थी। इसी के चलते ही उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया।