तेजवापुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत चेतरा के मौजा टेपरा निवासी गंगाराम (18) बुधवार की शाम दोस्तोंं के साथ गांव के तालाब में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियोंं ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे तालाब से बाहर निकाल कर मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची मेडिकल काॅलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखवाया। मृतक के मामा अवधेश कुमार ने बताया कि मौत की सूचना के बाद परिजनोंं में कोहराम मच गया है।