फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खाड़ी देश में नौकरी का झांसा देकर सात युवकों से 4.31 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। कस्बा जरवल के सात युवकों को खाड़ी देश ओमान में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर 4.31 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। एक पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लखनऊ निवासी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बा जरवल निवासी मकसूद अहमद ने पुलिस को बताया कि मोहनलालगंज, लखनऊ निवासी मोहम्मद वारिस ने उन्हें और छह अन्य युवकों को ओमान में होटल सफाईकर्मी व सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। वीजा व अन्य दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर सातों लोगों से कुल 7.85 लाख रुपये लिए। आरोप है कि वर्क वीजा दिलाने के बजाय सभी को टूरिस्ट वीजा पर ओमान भेज दिया गया। वीजा अवधि समाप्त होने पर सभी को वापस लौटना पड़ा। विरोध करने पर आरोपित ने 3.54 लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन 4.31 लाख रुपये नहीं दे रहा है और धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि लखनऊ पुलिस से संपर्क साध कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें