फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली किसान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सपा की किसान जनजागरण यात्रा शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की अगुवाई में सपाइयों ने स्थानीय लोगों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश का पर्चा बांटकर प्रदेश व केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद में निकाली गई किसान जनजागरण यात्रा शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव रहे। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय मनी की अगुवाई में निकाली गई जागरण यात्रा विधानसभा महसी के शंकरपुर लक्ष्मनपुर गांव से होते हुये भगवानपुर, विलासपुर आदि गांवों में पहुंची। इस दौरान गांवों में सपाइयों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को पर्चा बांटकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश सुनाते हुये केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगातार अपनाई जा रही किसान विरोधी नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों को ठगने का काम कर रही है।
केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए कृषि कानून किसान विरोधी है। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मनी ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति सपा के सिपाही कतई बर्दाश्त नही करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान रिखिलाल अवस्थी, रकीबुद्दीन, आमिर अली, महबूब अली, मनीष अपवस्थी, धर्मराज वर्मा, राजा अली, आकाश गुप्ता, प्ऱिस कुमार, जसकरन पाल, मारूफ खान, ओमप्रकाश, जावेद खान, इन्नाअली, शिवप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें