फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 29 Aug 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-गोरखपुर रेल प्रखंड पर जरवलरोड रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार शाम करीब छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



कैसरगंज क्षेत्र के इस्लामाबाद पवैया गांव निवासी अर्जुन (22) लखनऊ में अपनी पत्नी व बेटी के साथ रहते थे। शुक्रवार को अपनी बहन से राखी बंधवाने के लिए वह घर आए थे। परिजनों ने बताया कि राखी बंधवाने के लिए घर से निकलते समय पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था।

परिजनों ने आशंका जताई कि विवाद से आहत होकर अर्जुन ने जरवल रोड स्टेशन के निकट ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जीआरपी युवक के घर से निकलने से लेकर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। वहीं पुलिस आत्महत्या के साथ ही हादसे की संभावना को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें