फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हादसे में युवक व बच्ची की मौत, पत्नी गंभीर

Mon, 16 Nov 2026 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
राजबिहारी मिश्रा अपनी बेटी सृष्टि के साथ। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चित्तौरा। बलरामपुर निवासी बाइक सवार युवक की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसकी नौ माह की बेटी ने लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में घायल पत्नी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तीनों धरसवां के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन


बलरामपुर जिले के थाना भैरमपुर अंतर्गत रामपुर मुरार निवासी राजबिहारी मिश्र (32) रविवार सुबह पत्नी सुचिता (26) और नौ माह की बेटी सृष्टि के साथ बाइक से नगर मुख्यालय आ रहे थे। सुचिता के भाई की गोदभराई का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार आ रहा था।

बलरामपुर मार्ग पर धरसवां स्थित एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां चिकित्सकों ने राजबिहारी को मृत घोषित कर दिया। सृष्टि की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुचिता का इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। राजबिहारी के ससुर बृजेश पाठक ने बताया कि घर में मांगलिक कार्यक्रम को लेकर खुशियां थीं, लेकिन दामाद की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


सीओ नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें