फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बंदर के हमले में चार घायल, पिंजरा लगाया

Mon, 16 Nov 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। सेमरी घटही गांव में रविवार को बंदर के हमले में हरद्वारी (65), झगरु (40), नान्हू (50) और शांतनु (32) घायल हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी मोतीपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बंदर ने अचानक बच्चों और बड़ों पर हमला कर उन्हें काट लिया। वह कई दिनों से गांव में घूम रहा है और पहले भी लोगों को घायल कर चुका है। डिप्टी रेंजर प्रशांत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर गांव में पिंजरा लगाया गया है। उसमें केले और अन्य खाद्य सामग्री रखी गई है। वन विभाग की टीम गश्त कर बंदर की निगरानी भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें