फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड बनवाएं आशा बहू, मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आयुष्मान योजना के तहत जिले में चयनित लाभार्थियों को जल्द से जल्द गोल्डन कार्ड मिल जाए। इसके लिए विभाग ने अनूठी पहल शुरू की है। 31 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में आशा बहुओें को गोल्डन कार्ड बनवाने पर विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों को गांव में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के तहत अब तक जिले में करीब सवा दो लाख लोगों के कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत जिले में 1263575 परिवारों को कार्ड मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों को जल्द ही कार्ड से आच्छादित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में उन परिवारों का गोल्डन कार्ड बनेगा, जिस परिवार के एक भी सदस्य का गोल्डन कार्ड नहीं बना है। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा।
आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आशा बहुओं को जिम्मेदारी दी गई है। आशा की ओर से गोल्डन कार्ड बनवाए जाने पर उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जिससे गांव-गांव में शिविर लगाकर पात्र लोगों का कार्ड बन सके। उन्हें पांच लाख रुपये तक इलाज मुहैया कराया जा सके। आयुष्मान योजना के जिला समन्वयक डॉ. पीयूष मिश्रा ने बताया कि सीएचसी के अधीक्षकों की ओर से गांव-गांव में शिविर लगाया जाएगा, जिससे लक्ष्य को समय से पूरा किया जा सके। मालूम हो कि अब तक जिले में करीब 2.12 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन

यह मिलेगी राशि
नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि अभियान के दौरान गोल्डन कार्ड बनवाने में संबंधित आशा को प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी। योजना में शामिल परिवार का एक कार्ड बनाने पर पांच रुपये और एक परिवार के एक से अधिक सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनवाने पर प्रति परिवार 10 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
रोजाना 15 गांवों में लगेंगे शिविर
आयुष्मान कार्ड योजना के जिला समन्वयक डॉ. पीयूष मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड शिविर लगाने और बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। जिले के सभी ब्लॉकों में रोजाना 10 से 15 गांवों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी पात्र परिवारों तक पहुंचना अनिवार्य है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
प्रतिदिन कार्ड बनाने की हो रही समीक्षा
शासन की ओर से जिले को 1263575 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योजना के कार्ड शामिल हैं। अब तक जिले में 2.12 लाख लोगों के कार्ड बन चुके हैं, जिसके तहत ढाई लाख परिवारों को जोड़ा गया है। जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश आशा बहुओं के साथ अधीक्षकों को दिए गए हैं। प्रतिदिन कार्ड बनाने की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें