फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने विजय दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कांग्रेसजनों ने बुधवार को कांग्रेस भवन समेत जनपद के विभिन्न ब्लॉकों पर विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर सभी ने तिरंगा फहराकर 1971 में पाकिस्तान पर जीत का जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आरंभ पार्टी जिलाध्यक्ष जेपी मिश्र की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन में विजय दिवस मनाते हुए झंडा फहराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 16 दिसंबर वर्ष 1971 का विजय दिवस भारतीय इतिहास में वीर जवानों के हौसले और जज्बे के लिए जाना जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि इसी दिन देश की आयरन लेडी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्देशन में भारत के वीर जवानों ने पाकिस्तान को युद्ध के मैदान धूल चटाकर उनके नापाक इरादों को ध्वस्त किया था।
कार्यक्रम को जिला प्रवक्ता शेख जकरिया शेखू, मुकुुंद जी शुक्ल, नगर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुनऊ मिश्र, मिर्जा तारिक बेग, गोपीनाथ, धर्मेंद्र चौधरी, फजल खान, अब्दुल मुईद चौधरी, विनय सिंह, सतीश सिंह, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें