फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बड़ा फेरबदल, 69 पुलिसकर्मियों का तबादला

Fri, 06 Jun 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विभिन्न थानों के कुल 69 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। मोतीपुर के अपराध शाखा के इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह को साइबर क्राइम थाने में नई तैनाती मिली है, वहीं सब इंस्पेक्टर अजय प्रताप को प्रमोशन का तोहफा मिला है। कई महिला पुलिसकर्मी भी इधर से उधर की गई है।
विज्ञापन


एसपी आरएन सिंह ने बताया कि निरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव को अपराध निरोधक शाखा मोतीपुर से साइबर क्राइम थाना बहराइच भेजा गया है। जबकि उपनिरीक्षक अजय प्रताप यादव को थाना मोतीपुर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोतीपुर के पद पर तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक अमरनाथ मिश्र को प्रभारी चौकी मल्लावा, थाना पयागपुर में भेजा गया है। जबकि उप निरीक्षक विकास कुमार वर्मा को मल्लावा चौकी से थाना दरगाह शरीफ और सब इंस्पेक्टर राशिद अली को पुलिस लाइन से स्वाट टीम में भेजा गया है। इसके अलावा महिला आरक्षियों और हेड कांस्टेबलों को भी विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है।
पुलिस लाइन में तैनात महिला हेड कांस्टेबल विद्या निषाद को हरदी, रूचि सिंह को कोतवाली देहात से अभियोजन कार्यालय, महिला कांस्टेबल ज्योति को पुलिस लाइन से मोतीपुर, कांस्टेबल जूली सिंह को अब फील्ड ड्यूटी पर तैनाती मिली हैं। इसके अलावा अन्य पुरुष पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें