फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महसी से राजेश व बलहा से किरन को टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कांग्रेस ने सोमवार को तीसरी सूची भी जारी कर दी है। इस बार कांग्रेस ने अन्य दलों से आए चेहरों पर भरोसा जताया है और उन्हें ही उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। तीसरी सूची जारी होने के बाद बलहा से संभावित उम्मीदवार ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार महसी से राजेश तिवारी व बलहा से किरन भारती को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों ने सपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। इस बार कांग्रेस ने अन्य दलों से आए चेहरों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस सातों विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। बलहा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं प्रियंका किशोर टिकट न मिलने से नाराज हो गईं और कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें