फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लखनऊ की बेटियों ने जीता देवीपाटन मंडल क्रिकेट का खिताब

Tue, 17 Feb 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
क्रिकेट मैच का फाइनल जीतने के बाद मुख्य अति​थि के साथ ​खिलाड़ी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम देवीपाटन मंडल महिला सीनियर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। सात दिनों तक चले इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने मेरठ को सात विकेट से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ की टीम निर्धारित 25 ओवरों में 150 रनों पर सिमट गई। जिसमें अमीषा ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया, जबकि लखनऊ की तान्या सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र 21.5 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। लखनऊ की ओर से शशि बाला ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं मेरठ की ओर से पलक सिंह ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन के लिए तान्या सिंह को विमेन ऑफ द मैच चुना गया। जबकि शशि बाला को विमेन ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब मिला। इसके अलावा अरीशा मुस्तफा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और अनम राणा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक घोषित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कोषाध्यक्ष आनंद शुक्ला और महिला चयन समिति की अध्यक्ष प्रियंका शैली मौजूद रहीं।

मैच का सफल संचालन अंपायर मान्या मिश्रा व शताक्षी अवस्थी और स्कोरर ततहीर फातिमा ने किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट निदेशक इशरत मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें