फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अनुदानित गेहूं बीज लेने के लिए लगी किसानों की लंबी कतार

Sat, 30 Nov 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कैसरगंज में कृषि बीज भंडार पर बीज लेने के लिए लगी किसानों की लाइन।
विज्ञापन
बहराइच। गेहूं बीज की किल्लत के बीच शुक्रवार को कैसरगंज राजकीय बीज भंडार पर अनुदानित बीज का वितरण किया गया। बीज लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भारी भीड उमड़ी और अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


शासन की ओर से इस बार किसानों को अनुदान काट कर 40 किलो गेहूं बीज का बैग 958 रुपये में दिया जा रहा है। इसको लेकर बीज गोदामों पर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है और अफरातफरी का माहौल है। शुक्रवार को ऐसी ही अफरातफरी राजकीय बीज गोदाम कैसरगंज पर देखने को मिला। जहां अनुदानित बीज लेने के लिए सैकड़ों किसान पहुंच गए। इस दौरान धक्कामुक्की के बीच किसानों को बीज वितरित किया गया। गोदाम प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि जिनका रजिस्ट्रेशन हो गया है, उन्हें ही बीज दिया जा रहा है। आधार कार्ड व खतौनी साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि 200 से अधिक गेहूं बीज वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें