फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज की आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
बहराइच में गुरुवार को खाद की दुकानों पर जांच करते जिला कृषि अधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कृषि विभाग की टीम ने जिले की छह तहसीलों में उर्वरक व बीज भंडार की 64 दुकानों पर गुरुवार को छापा मारा। इस दौरान अनियमितता मिलने पर आठ दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। 16 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है, जबकि 31 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। व्यवसायियों को निर्देश दिया गया कि आधार कार्ड पर ही किसानों को खाद व बीज की बिक्री करें। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शासन के निर्देश पर कृषि अधिकारियों को जिले में छापा मारने के निर्देश दिए। इस पर छह तहसीलों में कृषि विभाग की टीम ने छापा मारा। पयागपुर और कैसरगंज तहसील में जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, सदर तहसील में डीडी कृषि आरके सिंह, महसी में भूमि संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार विश्वकर्मा, नानपारा में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी जय कुमार सरोज, मिहींपुरवा में कृषि रक्षा अधिकारी रामदरश वर्मा ने छापा मारा।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 64 उर्वरक व बीज भंडार की दुकानों पर छापा मारा गया। खाद की दुकानों से 31 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। उन्होंने बताया कि 16 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। अनियमितता मिलने पर आठ दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इनमें पयागपुर तहसील के गंगवल में स्थित गाजी बीज भंडार, वारसी खाद भंडार, गुप्ता खाद भंडार, न्यू गाजी बीज भंडार, तिवारी खाद भंडार पयागपुर, मनीष ट्रेडर्स, जायसवाल खाद भंडार गंभीरवा बाजार, अजमत खाद भंडार रिसियामोड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

इनको जारी किया गया नोटिस
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गल्लामंडी में स्थित अंकुर बीज भंडार, अब्दुल कलाम खाद भंडार, शरीफ खाद भंडार, सिंह किसान सेवा केंद्र चेतवापुर, तिवारी बीज भंडार, श्याम मनोहर वर्मा उर्वरक विक्रेता सेवढ़ा पयागपुर, वर्मा खाद व बीज भंडार खजुरी, अंशदेव पाठक झाला तरहर, आईएफएएफ डीपी कृषक सेवा केंद्र खजुरी, जायसवाल कृषि सेवा केंद्र केशवापुर, गुप्ता खाद भंडार उदवापुर, मनीष ट्रेडर्स बेड़नापुर, अमित ट्रेडर्स राजीचौराहा, जायसवाल कृषि सेवा केंद्र मुकेरिया, शक्ति कृषि सेवा केंद्र मुकेरिया, एफएफएफडीपी कैथाचक, वेटर लाइफ फार्मिंग सिस्टम रामगांव को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें