फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीसीटीवी में कैद हुई तेंदुए की चहलकदमी

Thu, 22 Jan 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। निशानगाड़ा रेंज के मटेही गांव में बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे एक तेंदुआ आबादी में घुस आया। तेंदुआ गांव के निवासी और किसान नेता मलकीत सिंह चीमा के घर के अंदर दाखिल हो गया। घर में तेंदुए की आहट मिलते ही वहां मौजूद पालतू कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे, जिससे परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई।
विज्ञापन

जब परिजनों ने टॉर्च जलाई, तो उन्होंने आंगन में तेंदुए को चहलकदमी करते देखा। रोशनी पड़ते ही तेंदुआ तुरंत घर से निकलकर खेतों की ओर भाग गया। राहत की बात यह रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। तेंदुए के घर में घुसने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके की जांच की और तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है। गांव में तेंदुए की दस्तक से लोग डरे हुए हैं और उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने व सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें