फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए के हमले से गाय की मौत, दहशत

Thu, 22 Jan 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। सुजौली रेंज के जंगल से निकलकर आए एक तेंदुए ने मंगलवार रात ग्राम चांद खां पुरवा में किसान के घर में घुसकर आंगन में बंधी गाय को मार डाला। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव निवासी राम लखन ने बताया कि रात करीब एक बजे जब परिवार के लोग सो रहे थे, तभी आंगन में बंधी गाय के छटपटाने की आवाज आई। आहट पाकर जब खिड़की से देखा गया, तो आंगन में तेंदुआ मौजूद था। परिवार के शोर मचाने पर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए और शोर (हाका) मचाना शुरू किया। लोगों के जमा होने पर तेंदुआ गाय को छोड़कर पास के गन्ने के खेत में भाग गया, लेकिन तब तक गाय की मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने पदचिह्नों (पगमार्क) की जांच कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है। तेंदुए की निगरानी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने को कहा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए से बचाव के उपाय
- रात में अकेले बाहर न निकलें।
- घर और आंगन में रोशनी की व्यवस्था रखें।
- मवेशियों को सुरक्षित रखें, बाड़े के चारों ओर तार या जाली लगाएं।
- बच्चों को शाम के बाद बाहर न जाने दें और स्कूल या शौच के लिए अकेले न भेजें।
- झाड़ियों और ऊंची घास की सफाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें