फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपिया बैराज के पास घूम रहा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मोतीपुर रेंज के गोपिया बैराज के पास कछार में एक तेंदुआ एक जनवरी से लगातार दस्तक दे रहा है। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में तेंदुए को देखा है। वहीं, तेंदुए के पदचिन्ह भी दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी, लेकिन वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। क्षेत्र में बराबर तेंदुए की आवक से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत गोपिया बैराज के पास कछार में एक तेंदुआ कई दिनों से घूम रहा है। एक जनवरी को मटेही गांव जा रहे लोगों ने तेंदुए को देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी, लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। तीन और पांच जनवरी को पुन: तेंदुआ सरयू नदी के तट पर देखा गया। इससे इस मार्ग से पुरैना, पड़रिया, मटेही, लौैकाही, बलई गोंडा, कंजी बाग, सर्रा, सोंगवा, प्रेमनगर गांव जाने वाले लोगों में दहशत है।
ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बाद भी वनकर्मी तेंदुए को जंगल की ओर भगाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। इन गांवों के योगेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र मौर्या, अनूप वर्मा आदि ने बताया कि आए दिन तेंदुआ जंगल से बाहर निकलकर कछार क्षेत्र व आबादी में जा रहा है। लेकिन वन विभाग की ओर से बचाव के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। क्षेत्र में तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत है। इस मामले में डीएफओ जीपी सिंह ने कहा कि तेंदुए जंगल से सटे गांवों की ओर ठंड के कारण बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें। वनकर्मियों को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें