फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में हुई बूंदाबांदी, बढ़ी गलन

विज्ञापन
बहराइच नगर में मंगलवार को ठंड में गर्म कपड़े पहनकर जातीं छात्राएं। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मौसम ने अचानक फिर पलटी मारी है। तराई में मंगलवार की सुबह से बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तक जारी रहा। आसमान में बादल छाए रहे, जिससे गलन बढ़ गई और लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। अचानक मौसम बदलने से बढ़ी ठंड से घर से निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक अभी मौसम में और भी बदलाव के संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन

तराई का मौसम पल-पल बदल रहा है। दो दिनों से खिल रही चटख धूप के बाद मंगलवार को जब लोग बिस्तर से उठे तो आसमान में बादल छाए दिखाई दिए। सुबह तेज हवा चलने के कारण ठंड बढ़ गई। करीब नौ बजे अचानक रिमझिम फुहारें पड़नी शुरू हो गईं। लोगों को कोहरा व पाला गिरने की आशंका हुई। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो दोपहर तक होती रही। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
तेज हवा चलने से घर से निकले लोग ठंड और गलन के कारण बेहाल रहे। वहीं, जंगल से सटे इलाकों और नवाबगंज क्षेत्र में भी दोपहर तक बूंदाबांदी होती हरी। आसमान में बादल छाए रहे, जिससे गलन बढ़ गई और लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि पछुवा हवाएं चलने के कारण लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। तेज धूप खिलने के बाद बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी मौसम में और भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। बुधवार को कोहरा और ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें