फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बौंडी गांव पहुंचा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज रेंज के बौंडी गांव में मंगलवार रात फिर तेंदुआ पहुंच गया। ग्रामीणों के हांका लगाने और अलाव जलाने पर तेंदुआ झाड़ियों में चला गया। 10 दिन बाद दोबारा तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं, सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के कैसरगंज रेंज अंतर्गत बौंडी कस्बा में 10 दिन पूर्व एक तेंदुआ आ गया था। तेंदुए ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया था। डीएफओ समेत अन्य अधिकारियों ने मुआयना कर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था। मगर तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। मंगलवार रात 11 बजे पुन: तेंदुआ बौंडी गांव पहुंच गया।
तेंदुआ गुर्राने लगा तो ग्रामीणों की नींद खुली। कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा तो शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने हांका लगाते हुए अलाव जलाया। इस पर तेंदुआ झाड़ियों में चला गया। ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर सूचना दी। इस पर वन क्षेत्राधिकारी आरपी चौधरी व वन दरोगा जहीरुद्दीन ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बीट प्रभारी जुबेर अहमद के साथ वनकर्मी गश्त कर रहे हैं। वहीं, गांव के लोग वन विभाग पर सिर्फ खानापूर्ति करने का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इससे उनकी रात की नींद खराब हो रही है। आए दिन तेंदुए गांव में आते हैं। इससे लोगों में दहशत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें