फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से किशोर को उठा ले गया तेंदुआ

Sat, 22 Apr 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
विज्ञापन
Leopard near runway shuts down Nepal international airport
विज्ञापन
सिरसिया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के मजरा बालू में शुक्रवार की रात छत पर सो रहे एक किशोर को तेंदुआ उठा ले गया। सुबह उसका क्षत-विक्षत शव घर के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। 
विज्ञापन


सिरसिया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव का मजरा बालू सोहेलवा जंगल से सटा हुआ है, जहां अक्सर जंगली हिंसक जीव आते रहते हैं। शुक्रवार की रात बालू निवासी राम जियावन (16) पुत्र मुनेश्वर गर्मी अधिक होने के कारण अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी बीच देर रात जंगल से निकल कर आया तेंदुआ छत पर चढ़ गया और रामजियावन की गर्दन पकड़ कर छत से कूद गया।

छत से कुछ गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे परिवारीजन राम जियावन को न देख भौचक रहे गए। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने रात में ही राम जियावन की जंगल में तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह खोजबीन के दौरान राम जियावन का शव उसी के घर के पीछे झाड़ियों में क्षत-विक्षत पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं, राम जियावन की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें