फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बकरे को बनाया निवाला

Sun, 28 Jun 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बोझिया गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में घुसकर बकरे को तेंदुए ने निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी है। कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। तेंदुए के हमले से गांव में दहशत है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत बोझिया गांव निवासी पुतई प्रसाद पुत्र बुधई शनिवार रात खाना खाकर परिवार के साथ सो गए थे। इसी रात 10 बजे के आसपास जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने घर में बंधे बकरे को निवाला बना लिया। घर से परिवारीजनों ने अहाते में झांका तो तेंदुआ दिखा। इस पर सभी ने शोर मचाया।

शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। सभी ने हांका लगाते हुए तेंदुए को भगाया। तेंदुए के हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी गई है। लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। तेंदुए के हमले से गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें