फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए ने बाड़े में घुसकर 13 बकरियों को मार डाला

Tue, 06 Jan 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में मृत बकरियां।  - वीडियोग्रैप
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली गांव में रविवार रात तेंदुए ने बाड़े में घुसकर 13 बकरियों को मार डाला, जबकि छह बकरियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। सोमवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो सभी दहशत में आ गए। वन कर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। वहीं ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन



कतर्नियाघाट सुजौली गांव में सोतिया नाला के पास मनीष मौर्य का बकरी पालन केंद्र स्थित है, यहां दर्जनों बकरियां पाली जाती हैं। रविवार रात मनीष बकरियों का बाड़ा प्रतिदिन की तरह बंद करके घर चले गए थे। रात में अचानक बाड़े में घुसे तेंदुए ने एक के बाद एक बकरियों पर हमला कर दिया।

सोमवार सुबह मनीष पहुंचे तो बाड़े का नजारा देख सकते में आ गए। बाड़े में उन्हें तेंदुए के पगचिह्न भी मिले। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


मनीष के मुताबिक हमले में 13 बकरियों की मौत हुई है, जबकि छह बकरियां जख्मी हो गई हैं। पशु चिकित्सक विपिन बिहारी व सहायक पशु चिकित्सक ललित सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल बकरियों का उपचार किया।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके। वन क्षेत्राधिकारी रोहित कुमार ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें