फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: घर के आंगन में घुसकर तेंदुए ने तीन साल की बच्ची को दबोचा; ग्रामीणों ने पीछा कर छुड़ाया

Mon, 07 Sep 2026 02:12 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में घर के आंगन में घुसकर तेंदुए ने तीन साल की बच्ची को दबोच लिया। उसे लेकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पीछा करके बच्ची को छुड़ाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल बच्ची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में रविवार देर शाम आंगन में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची लाडो पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बालिका को जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर भागने लगा। ग्रामीणों देखा तो शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। ग्रामीणों के लगातार पीछे आने पर तेंदुआ खेलावन के खेत के पास बांध किनारे बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन


घटना नानपारा रेंज के बघौली जंगल से सटे खटकन पुरवा गांव की है। तेंदुए के हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नानपारा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी

बुआ विजमा देवी के अनुसार, हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। जंगल से सटे गांव में आंगन तक तेंदुए के पहुंचने से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें