फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सात बकरियों पर तेंदुए का हमला, पांच की मौत

विज्ञापन
निशानगाड़ा रेंज के कुटिया गांव में तेंदुए के हमले में मृत मवेशी।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज में तेंदुए ने रविवार रात कुटिया और मुखिया फार्म गांव में ताबड़तोड़ सात बकरियों पर हमले किए। इनमें पांच बकरियों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमले से दोनों गांवों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। अधिकारियों ने पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीण एवं गजमित्र अशोक कुमार ने बताया कि तेंदुआ लगातार आबादी के करीब पहुंच रहा है। यदि समय रहते उसे नहीं पकड़ा गया तो किसी बड़ी जनहानि से इन्कार नहीं किया जा सकता। उन्होंने वन विभाग से रात में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने और त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी शिवप्रसाद ने ग्रामीणों से कहा कि रात में अकेले खेतों या जंगल की ओर न जाएं। मवेशियों को मजबूत बाड़ों में बांधकर रखें और तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें