फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आंगन में खेल रहे बालक पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुओं का आतंक थम नहीं रहा है। रविवार देर रात ककरहा रेंज के नौबना गांव के रंगीलालपुरवा में घर के आंगन में खेल रहे नौ वर्षीय बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण दौड़े तो तेंदुआ बालक को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया।
विज्ञापन


रंगीलालपुरवा गांव निवासी भरत लाल का पुत्र सूर्यदेव (9) रविवार रात करीब नौ बजे घर के आंगन में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेंदुआ अचानक घर में घुस आया और सूर्यदेव को दबोच लिया। तेंदुए को देखकर बच्चों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुटती देख तेंदुआ बालक को छोड़कर खेतों की ओर भाग गया।

तेंदुए के हमले में सूर्यदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, लेकिन काफी देर तक विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। वही डीएफओ अपूर्व दीक्षित का कहना है की टीम को मौके पर भेजा गया है
विज्ञापन

तेंदुए ने मोर को दबोचा वीडियो वायरल

बिछिया। कतर्नियाघाट में तेंदुए की मौजूदगी आबादी की ओर लगातार देखी जा रही है। सिंचाई कालोनी गिरजापुरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेंदुआ ने रविवार शाम को मोर का शिकार कर लिया। वायरल वीडियो को देखकर लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें