मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से सटे लखीमपुर जिले की धौरहरा रेंज के किनारे बसे रामपुर रेतिया गांव में बुधवार की शाम खेत में काम रहे दो किसानोंं पर तेंंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में इलाज के लिए लाया गया है।
धौरहरा रेंज के बीच बसे ग्राम पंचायत जंगल गुलरिहा के मजरा रामपुर रेतिया निवासी किसान लईक व रईस बुधवार की शाम गेहूं के खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान झाड़ियोंं से निकले एक तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। हमला होने पर दोनों किसान शोर मचाते तेंंदुए से भिड़ गए। इसपर तेंदुआ उन्हेंं छोड़कर खेत में भाग गया। दोनों किसानों को इलाज के लिए पीएचसी सुजौली ले जाया गया है। ग्रामीणोंं ने पिंजरा लगवाने की मांग की है।