फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग से दुकान व तीन घर जलकर राख

Thu, 03 Apr 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 विशेश्वरगंज के हीरूपुरवा में लगी आग से जले मकान व सामान
विज्ञापन
बहराइच/तेजवापुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी आग से एक काॅस्मेटिक की दुकान और तीन फूस के घर सामान सहित जलकर राख हो गए। वहीं, दो युवक व दो गोवंश भी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम क्षति के आकलन में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र की बेड़नापुर चौकी के बेडनापुर बाजार निवासी सलाहुद्दीन की चौराहे पर कॉस्मेटिक व चूड़ी की दुकान है। मंगलवार की रात वह दुकान बंदकर घर चले गए, रात लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। जब तक दमकल कर्मी पहुंचते, आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी दुकान लपेटे में आ गई। पुलिस ने दमकल कर्मियों के साथ कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
दुकानदार सलाहुद्दीन ने बताया कि आग से करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग इतनी विकराल थी कि बाहर रखा फर्नीचर भी जलकर राख हो गया।


विशेश्वरंगज में दुकान व घर आग के हवाले
विशेश्वरगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेलभरिया के मजरा हीरूपुरवा में बुधवार की सुबह गांव निवासी सत्यदेव के फूस के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के चलते आग ने सत्यदेव के भाइयों सियाराम और बछराज के घर को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सामान सहित तीनों घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि आग से चारा मशीन, पानी मशीन, मोटर साइकिल, सोफासेट आदि जल गए। वहीं, आग बुझाते समय छठीराम व सियाराम गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। आग से घर में बंधे दो बछड़े भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम क्षति के आकलन में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें