फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में युवक पर तेंदुए ने किया हमला

विज्ञापन
सुजौली के सिरसियनपुरवा में तेंदुए के हमले में घायल युवक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सिरसियनपुरवा गांव में गुरुवार की सुबह धान के खेत की निराई करने गए एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने चीख पुकार मचाते हुए पांच मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया। ग्रामीणों के एकत्र होनेे व हांका लगाने पर युवक को छोड़कर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल युवक को सीएचसी मोतीपुर से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों को बढ़ते हमले को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में तेंदुओं के हमले अचानक बढ़ गए हैं। अचानक बढ़े हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। सुबह चहलवा ग्राम पंचायत के सिरसियनपुरवा गांव निवासी कल्लू (25) पुत्र रामू गांव निवासी रामसेवक के खेत में धान की निराई करने गया था।
करीब छह बजे खेत में कुछ मवेशी घुस आए, जिन्हें वह भगाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच खेेत में छिपकर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही कल्लू चीख पुकार मचाकर उससे संघर्ष करने लगा। उसके चेहरे और हाथ पर गंभीर जख्म हो गए। करीब पांच मिनट तक संघर्ष चला।
विज्ञापन

इसी दौरान गुहार सुनकर गांव के लोग हांका लगाते हुए दौड़ कर पहुंचे। ग्रामीणों को देख तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। एंबुलेंस से लाकर युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया।
यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। तेंदुए के हमले की सूचना पाकर वन रक्षक कौशल किशोर, वन दरोगा मयंक पांडेय आदि ने गांव पहुंचकर मुआयना किया है। उन्होंने ग्रामीणों को तेंदुए के बढ़ते हमलों के प्रति सतर्क रहने की सलाह भी दी है।
ट्रॉमा सेंटर में जिंदगी-मौत से जूझ रहा कृपाराम
सुजौली थाना क्षेत्र के चहलवा कैलाशनगर गांव निवासी कृपाराम (27) पर बुधवार को तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां वह जिंदगी-मौत से जूझ रहा है।
पीड़ित को नहीं मिली सहायता
वन विभाग की ओर से तेंदुए के हमले में घायलों व मृतकों को मुआवजा प्रदान किया जाता है। लेकिन कैलाशनगर निवासी कृपाराम पर हमले के 24 घंटे बाद भी वन विभाग की ओर से अहेतुक सहायता नहीं प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें