फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइक भिड़ीं, युवक की मौत, साला घायल

Wed, 21 Jan 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम दरगाहीपुरवा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साला घायल हो गया।
विज्ञापन





बुबकापुर गांव निवासी जसीम (22) अपनी ससुराल मदन कोठी घूमने गया था। मंगलवार शाम करीब छह बजे वह अपने साले नान (14) के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों दरगाहीपुरवा गांव के पास पहुंचे, तभी बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से आमने-सामने टक्कर हो गई।


हादसे में जसीम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साले नान को भी चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान जसीम ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल नान का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन



जसीम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को देख बेसुध हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें