फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अयोध्या के लाड़ी ने पंजाब के विक्की को दी पटकनी

Sat, 15 Feb 2025 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महसी के चुरईपुरवा में आयोजित दंगल में दांव आजमाते पहलवान।
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। महसी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चुरईपुरवा में आयोजित विशाल दंगल के चौथे दिन अलग-अलग प्रदेशों के पहलवानों ने दांव आजमाए। इस बीच अयोध्या के बाबा लाड़ी ने पंजाब के विक्की को पटकनी देकर जीत दर्ज की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखंड प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन

पहली कुश्ती दिल्ली के माेंटी व उत्तराखंड के प्रवेश के बीच हुई। इस दौरान प्रवेश ने मोंटी को हराया। दूसरे कुश्ती में दिल्ली के शक्तिमान ने राजस्थान के लाला कसाई को चित कर दिया। तीसरी कुश्ती में जम्मू कश्मीर के रिजवान ने पंजाब के शमशेर को हराया। चौथे मुकाबले में पंजाब के विक्की ने हरिया के वकार को शिकस्त दी। पांचवी कुश्ती में हरियाणा के हिमांशु यादव ने गोरखपुर की आकांक्षा गुप्ता को हराया। छठी कुश्ती में नेपाल के लक्की ने चंडीगढ़ के सोनू को मात दी। सातवीं कुश्ती में पंजाब के विक्की ने जम्मू के रिजवान को हराया। आठवे मुकाबले में नेपाल के लक्की थापा ने दिल्ली के चुन्नू को पटकनी दी। नौवीं कुश्ती में गोंडा की शिवांगी ने हरियाणा के हिमांशु को हराया। दसवीं कुश्ती में अयोध्या के बाबा लाड़ी ने पंजाब के विक्की पहलवान को शिकस्त दी। इस दौरान प्रमोद शुक्ल, रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें