फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: यूपी रैंकिंग में किसान पीजी कॉलेज सातवें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेशा शासन की ओर से जारी रैंकिंग सूची में किसान पीजी कॉलेज ने 61.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं मां पाटेश्वरी यूनिवर्सिटी (एमपीयू) में यह कॉलेज प्रथम स्थान पर रहा। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही सोमवार को कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन


कॉलेज की इस उपलब्धि पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह, सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह तथा प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों के साथ बैठक कर कॉलेज की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।

सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कॉलेज में टीम भावना के साथ किए जा रहे कार्यों का ही परिणाम है कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से ‘ए’ ग्रेड प्राप्त हुआ है, साथ ही संस्थान को स्वायत्तशासी दर्जा भी मिला है। उन्होंने कॉलेज के शैक्षणिक स्तर को और ऊंचा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रोफेसर मोहम्मद उस्मान, आंतरिक गुणवत्ता एवं मूल्यांकन प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रोफेसर एसबी रावत, चीफ प्रॉक्टर किसुनवीर, प्लेसमेंट सेल एवं करियर काउंसलिंग के प्रभारी डॉ. विवेक जायसवाल, प्रकाशन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. संदीप कुमार मिश्र, एनएसएस प्रभारी डॉ. सीडी सिंह विशेन, एनसीसी प्रभारी पंकज सिंह, रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा कार्यालय अधीक्षक राजवंत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें