बहराइच। बनारस से बहराइच के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का रूट 13 से 27 मई तक परिवर्तित रहेगा। इस अवधि में कई प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि जौनपुर जंक्शन स्टेशन के यार्ड में रिमॉडलिंग कार्य के चलते यह बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि बहराइच से चलने वाली गाड़ी अब अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट और सुल्तानपुर होते हुए जफराबाद के रास्ते संचालित की जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण गोसाईगंज, अकबरपुर और शाहगंज सहित कई स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं रहेगा। वहीं, वाराणसी से आने वाली ट्रेन भी इसी बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी।