फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया खाटू श्याम का जन्मोत्सव

विज्ञापन
नानपारा के राणी सती मंदिर में श्याम जयंती पर कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सजा दो घर तो गुलशन सा मेरे सरकार आये हैं, लगे कुटिया भी गुलशन सा मेरे सरकार आये है। करो स्वागत सभी मिलके, मेरे सरकार आए हैं। बिछा दो आंख की पलकों को मेरे सरकार आये हैं। श्याम बाबा को श्रंगार मन भावे, खाटू वाले का दरबार प्यारो लागे समेत अन्य भजनों से पूरा जिला गूंज उठा। बाबा श्याम जयंती पर जिले के अन्य स्थानों पर आयोजन हुए।
विज्ञापन

रिसिया के शास्त्री नगर मोहल्ले के संतोषी माता श्याम बाबा मंदिर में आयोजित श्याम बाबा कीं जयंती पर बाबा की ज्योति जलाई गई। केक काटकर श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भजन गीतकार रमन गुप्ता, बहराइच कुमार, आदर्श गोंडा, अमित लाट रिसिया ने भजनों से समां बांध दिया। इस मौके पर सत्य नारायन मातनहेलिया, कुंज बिहारी गोयल, अमित दोचानिया, रोहित मित्तल, पीयूष गोयल, अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे।
रुपईडीहा में स्टेशन रोड स्थित रुपईडीहा धर्मशाला में श्याम जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एक जोड़े का विवाह भी कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्याम अग्रवाल, नीलेश मित्तल, अमन अग्रवाल, विजय मित्तल, आशु बंसल, अर्पित अग्रवाल, अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। श्याम महिला संघ की ओर से श्याम शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सीमा बंसल, सरिता गोयल, वीना तुलसियान, सीमा अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
नानपारा में श्री श्याम प्रभु एवं दादी राणी सती मंदिर परिसर में श्याम भजन संध्या व महामंत्र जाप का आयोजन हुआ। 401 श्याम प्रेमियों ने मंत्रों का जाप किया। श्याम मधुशाला के आयोजक अजीत भीमराजका ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन कराया गया। इस मौके पर सांसद अक्षयवरलाल गौड, नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह, सुरेश गोयल, राजेंद्र मनीरामका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें